ट्रैफिक सीओ ने बीच सड़क वकील को जड़ा थप्पड़, आक्रोशित वकीलों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम

अजमेर के किशनगढ़ में बीच बाजार ट्रैफिक सीओ अंजू यादव द्वारा वकील बाबूलाल बागरिया को थप्पड़ मारने का मामला गरमा गया है। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद वकीलों ने मुख्य बाजार में 3 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 10, 2026 • 5:00 PM  98
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
ट्रैफिक सीओ ने बीच सड़क वकील को जड़ा थप्पड़, आक्रोशित वकीलों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम
“ट्रैफिक सीओ ने बीच सड़क वकील को जड़ा थप्पड़, आक्रोशित वकीलों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/5ad84e
10 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/5ad84e
Google News
Copied
ट्रैफिक सीओ ने बीच सड़क वकील को जड़ा थप्पड़, आक्रोशित वकीलों ने 3 घंटे तक किया चक्काजाम

राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस और वकीलों के बीच सीधे टकराव ने शहर का माहौल गर्मा दिया। किशनगढ़ के मुख्य बाजार में महज गाड़ी खड़ी करने की बात पर ट्रैफिक सीओ (Traffic CO) और एक वकील के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि महिला पुलिस अधिकारी ने सरेआम वकील को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी अब सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सब्जी खरीदने गए वकील, और हो गया बवाल

यह पूरा घटनाक्रम मदनगंज थाना क्षेत्र के सिटी रोड का है। जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के वकील बाबूलाल बागरिया शाम के समय मुख्य बाजार स्थित मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की और अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी गाड़ी गलत जगह (नो पार्किंग) खड़ी है। सूचना मिलते ही वकील बाबूलाल अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, जहां ट्रैफिक सीओ अंजू यादव मौजूद थीं।

'माफी मांगने पर भी छीनी चाबी और जड़ा थप्पड़'

पीड़ित वकील बाबूलाल बागरिया का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही सीओ अंजू यादव ने उनसे गलत जगह गाड़ी खड़ी करने पर सवाल-जवाब शुरू कर दिए। वकील के मुताबिक, उन्होंने अपनी गलती मानते हुए तुरंत माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी जगह गाड़ी न खड़ी करने का भरोसा भी दिया। आरोप है कि गलती मानने के बावजूद महिला पुलिस अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने न सिर्फ दुर्व्यवहार करते हुए गाड़ी की चाबी निकाल ली, बल्कि खुलेआम धमकी देते हुए वकील को जोरदार थप्पड़ मार दिया।

थप्पड़ कांड से भड़के वकील, बाजार में लगा लंबा जाम

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा सरेआम वकील पर हाथ उठाने की खबर जैसे ही बार एसोसिएशन तक पहुंची, वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में वकील मुख्य बाजार में इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी वकील ट्रैफिक सीओ को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

3 थानों के पुलिस जाब्ते ने संभाला मोर्चा

वकीलों के उग्र प्रदर्शन और बढ़ते तनाव को देखते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के साथ तीन थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी वकीलों के साथ लंबी बातचीत की। करीब तीन घंटे के भारी हंगामे और समझाइश के बाद रात 10:30 बजे जाकर वकीलों ने अपना धरना समाप्त किया। इसके बाद ही मुख्य बाजार का ट्रैफिक सुचारू हो सका। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस 'थप्पड़ कांड' को लेकर वकीलों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष बरकरार है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter