'करोड़ों का नुकसान मंजूर, लेकिन...' अश्लील AI वीडियो और गालियों से तंग आकर इस टॉप एक्ट्रेस ने छोड़ा सोशल मीडिया!
साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है। जानिए कैसे AI एडिट्स, ट्रोलिंग और टॉक्सिक सोशल मीडिया कल्चर ने 'गट्टा कुश्ती 2' की एक्ट्रेस को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
'गट्टा कुश्ती 2' (Gatta Kusthi 2) की शानदार सफलता का जश्न मना रहीं मशहूर अभिनेत्री और निर्माता ऐश्वर्या लक्ष्मी इन दिनों सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर एक सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं। करीब एक साल से इंस्टाग्राम से दूर ऐश्वर्या ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने डिजिटल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा क्यों कह दिया।
वल्गर AI एडिट्स और फेक कंटेंट से थीं परेशान
हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सोशल मीडिया पूरी तरह छोड़ देंगी। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ काम की थकान मिटाने के लिए अकाउंट डीएक्टिवेट किया था। ऐश्वर्या ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "मैं इंटरनेट पर मौजूद AI द्वारा बनाए गए अश्लील (vulgar) कंटेंट और फेक एडिट्स से पूरी तरह तंग आ चुकी थी। मुझे पता है कि वो खराब एडिट्स आज भी कहीं न कहीं इंटरनेट पर मौजूद हैं, लेकिन अब मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता।"