SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत रद्द, हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर फिर जाना होगा जेल

टोंक की SC-ST कोर्ट ने SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने जमानत की शर्तों के उल्लंघन को आधार मानते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। नरेश मीणा ने फैसले का सम्मान करने की बात कही, लेकिन पुलिस पर कोर्ट को गुमराह करने और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 14, 2026 • 11:17 AM  1
राजनीति
NEWS CARD
Logo
SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत रद्द, हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर फिर जाना होगा जेल
“SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत रद्द, हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर फिर जाना होगा जेल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/d3795d
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/d3795d
Google News
Copied
SDM थप्पड़ कांड में नरेश मीणा की जमानत रद्द, हाईकोर्ट की शर्तों के उल्लंघन पर फिर जाना होगा जेल

टोंक के चर्चित SDM थप्पड़ कांड में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। निर्दलीय नेता नरेश मीणा को एक बार फिर जेल जाना होगा। टोंक की SC-ST कोर्ट ने हाईकोर्ट से मिली उनकी सशर्त जमानत को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने माना कि नरेश मीणा ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

यह मामला 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुए SDM थप्पड़ कांड से जुड़ा है। समरावता गांव के ग्रामीण अपने गांव को उनियारा उपखंड में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे थे। नरेश मीणा भी ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे थे। आरोप है कि मतदान बहिष्कार के बावजूद तीन लोगों से जबरन वोट डलवाए गए, जिससे नाराज होकर नरेश मीणा ने मौके पर मौजूद SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter