जमीन विवाद में छोटे भाई का खूनी हमला, बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर किया गंभीर घायल
बाड़मेर के बाखासर थाना क्षेत्र के अरटी गांव में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव हुआ और 9 टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में गुजरात रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
बाड़मेर। जिले के बाखासर थाना क्षेत्र के अरटी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि पीड़ित के सिर पर करीब 10 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया और डॉक्टरों को 9 टांके लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में आगे के इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है।
घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बाखासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
पिता के साथ जमीन को लेकर चल रही थी बातचीत