सरपंच का चुनाव लड़ा तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे...' बालोतरा में पूर्व सरपंच का हनीट्रैप, गनपॉइंट पर 50 लाख की फिरौती

राजस्थान के बालोतरा में पूर्व सरपंच को इंस्टाग्राम पर हनीट्रैप में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और 50 लाख रुपये मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने गनपॉइंट पर चुनाव न लड़ने की धमकी भी दी।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 29, 2026 • 11:18 AM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
सरपंच का चुनाव लड़ा तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे...' बालोतरा में पूर्व सरपंच का हनीट्रैप, गनपॉइंट पर 50 लाख की फिरौती
“सरपंच का चुनाव लड़ा तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे...' बालोतरा में पूर्व सरपंच का हनीट्रैप, गनपॉइंट पर 50 लाख की फिरौती”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/9bacc2
29 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/9bacc2
Google News
Copied
सरपंच का चुनाव लड़ा तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे...' बालोतरा में पूर्व सरपंच का हनीट्रैप, गनपॉइंट पर 50 लाख की फिरौती

राजस्थान के बालोतरा से ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप (Honey Trap) का एक मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व सरपंच (प्रशासक) को इंस्टाग्राम के जरिए साजिश के तहत फंसाया गया। आरोपियों ने न सिर्फ पूर्व सरपंच का अश्लील वीडियो बनाया, बल्कि उन्हें गन पॉइंट पर रखकर 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी।

आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़ित से लूटपाट की और धमकी दी कि अगर उन्होंने आगामी सरपंच चुनाव लड़ा, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। डरे-सहमे पीड़ित ने घटना के 12 दिन बाद गुरुवार (27 अगस्त) को पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ खेल, ऐसे बुना गया जाल

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी साजिश की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। 9 अगस्त 2026 को एक महिला ने पूर्व सरपंच को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। रिप्लाई करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और महिला ने बातों ही बातों में उन्हें अपने भरोसे में ले लिया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter