मंत्री ICU में, विधायक अस्पताल में! टिकट बंटवारे के बवाल ने बिगाड़ी BJP नेताओं की सेहत?
राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चेस्ट इंफेक्शन के चलते जयपुर के SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं, BJP विधायक गोपाल शर्मा की भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर।
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के दो प्रमुख नेताओं की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिविल लाइन्स से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपाल शर्मा को भी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल का रुख करना पड़ा।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा को चेस्ट इंफेक्शन, SMS अस्पताल में इलाज जारी
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को मंत्री झाबर सिंह खर्रा की घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ महसूस हो रही थी। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें तुरंत जयपुर के SMS अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत बताई है और एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल ICU में ऑब्जर्वेशन (निगरानी) के लिए रखा गया है। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।