राजस्थान ने रचा नया इतिहास! रूफटॉप सोलर क्षमता 1000 मेगावाट के पार, 2.65 लाख घरों को मिला बड़ा फायदा

राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाते हुए रूफटॉप सोलर की स्थापित क्षमता 1001.57 मेगावाट तक पहुंचा दी है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 16, 2026 • 11:33 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान ने रचा नया इतिहास! रूफटॉप सोलर क्षमता 1000 मेगावाट के पार, 2.65 लाख घरों को मिला बड़ा फायदा
“राजस्थान ने रचा नया इतिहास! रूफटॉप सोलर क्षमता 1000 मेगावाट के पार, 2.65 लाख घरों को मिला बड़ा फायदा”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/ae9e7c
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ae9e7c
Google News
Copied
राजस्थान ने रचा नया इतिहास! रूफटॉप सोलर क्षमता 1000 मेगावाट के पार, 2.65 लाख घरों को मिला बड़ा फायदा

राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रूफटॉप सोलर ऊर्जा उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में रूफटॉप सोलर की कुल स्थापित क्षमता 1001.57 मेगावाट के पार पहुंच गई है। यह उपलब्धि केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।

2.65 लाख से अधिक घरों पर लगे रूफटॉप सोलर संयंत्र

योजना के तहत अब तक राजस्थान में 2.65 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इससे न केवल स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिला है, बल्कि हजारों परिवारों के बिजली बिल में भी कमी आने लगी है। साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि को राजस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' जैसी परिवर्तनकारी पहल का प्रत्यक्ष परिणाम है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Popular Posts

1
प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत, बच्चियों के साथ अश्लील हरकतों का आरोप
2
बाड़मेर : सड़क पार कर रहे युवा फोटोग्राफर को तेज रफ्तार इनोवा ने कुचला, मौके पर मौत; परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम
3
बाड़मेर जिला अस्पताल में 1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय: गर्मी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉक्टर मरीज देखेंगे, डिस्पेंसरी का समय भी बदला
4
पाकिस्तानी प्रेमिका के प्रेम जाल में फंसकर 10वीं पास युवक बना अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सरगना: हनुमानगढ़ पुलिस ने खोला बड़ा राज
5
राजस्थान में बड़ा भर्ती घोटाला: OMR शीट में फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को लगवाई सरकारी नौकरी, RSSB के तकनीकी प्रमुख समेत 5 गिरफ्तार; 60 लाख रुपये जब्त

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter