राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेशभर में गर्मी और उमस बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने 16 जुलाई से दक्षिणी राजस्थान में मानसून के फिर सक्रिय होने और कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 14, 2026 • 10:48 AM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल
“राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/a328b5
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/a328b5
Google News
Copied
राजस्थान में बदलेगा मौसम: 16 जुलाई से बारिश की वापसी के आसार, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल पूरी तरह थम गई है। आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी हुई है, लेकिन अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी जिले में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश थमने के साथ ही अधिकतम तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है और कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब या उससे ऊपर पहुंच गया है।

 16 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना है। यदि उदयपुर संभाग से आने वाले मानसूनी बादल मजबूत रहे तो अरावली पर्वतमाला को पार करते हुए बारिश का दौर दक्षिणी राजस्थान से पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों तक पहुंच सकता है। इसके चलते 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter