'20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल', जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पहुंचकर 19वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 17, 2026 • 5:51 PM  9
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
'20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल', जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा ऐलान
“'20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल', जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा ऐलान”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/45b702
17 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/45b702
Google News
Copied
'20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल', जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं, जहां उन्होंने पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और उनके आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

मुलाकात के बाद डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक ने स्वयं घोषणा की है कि वह 20 जुलाई को अपनी भूख हड़ताल समाप्त करेंगे। पिछले कई दिनों से लगातार अनशन और बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता जताई जा रही थी। कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी।

डिंपल यादव ने देश के युवाओं से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग से जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और इस मार्च का हिस्सा बनने की अपील की।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर हैं। यह आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

वांगचुक के समर्थन में कई विपक्षी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, कलाकार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी सामने आए हैं। वहीं, लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए कई लोगों ने उनसे अनशन समाप्त कर सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाने की भी अपील की है। अब 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च और वांगचुक के अनशन समाप्त करने की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter