बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से पिता-बेटे की मौत, 30 फीट दूर खेत में जा गिरे

बाड़मेर के देरासर गांव के पास बाड़मेर-मुनाबाव रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र करीब 30 फीट दूर खेत में जा गिरे। पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 16, 2026 • 4:41 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से पिता-बेटे की मौत, 30 फीट दूर खेत में जा गिरे
“बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से पिता-बेटे की मौत, 30 फीट दूर खेत में जा गिरे”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/da52cd
16 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/da52cd
Google News
Copied
बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से पिता-बेटे की मौत, 30 फीट दूर खेत में जा गिरे

बाड़मेर। जिले के बाड़मेर-मुनाबाव रोड पर देरासर गांव के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों सवार करीब 30 फीट दूर खेत में जा गिरे। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

 ग्रामीण थाना क्षेत्र के बोथिया जागीर निवासी ताराराम (60) अपने बेटे कानाराम (25) के साथ बाइक से हाथमा गांव स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे देरासर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ताराराम और कानाराम बाइक सहित सड़क से उछलकर करीब 30 फीट दूर खेत में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का एक आगे का टायर निकलकर सड़क पर गिर गया और कार सड़क पर ही घूम गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कानाराम को निजी वाहन से बाड़मेर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जोधपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, पिता ताराराम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ग्रामीण थानाधिकारी जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मृतक ताराराम किसान थे, जबकि उनका बेटा कानाराम ड्राइविंग का काम करता था। दोनों हाथमा गांव में अपनी रिश्तेदारी में मिलने जा रहे थे, लेकिन गांव पहुंचने से कुछ किलोमीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ताराराम के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। वहीं, कानाराम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जोधपुर से वापस बाड़मेर लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter