ट्रक से ATM कार्ड चुराकर खाते से निकाले 70 हजार, CCTV में कैद आरोपी; पुलिस जांच में जुटी

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक का एटीएम कार्ड चोरी कर उसके खाते से 70 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एटीएम से पैसे निकालते दिखाई दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 14, 2026 • 10:36 AM  3
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
ट्रक से ATM कार्ड चुराकर खाते से निकाले 70 हजार, CCTV में कैद आरोपी; पुलिस जांच में जुटी
“ट्रक से ATM कार्ड चुराकर खाते से निकाले 70 हजार, CCTV में कैद आरोपी; पुलिस जांच में जुटी”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/e6cca5
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/e6cca5
Google News
Copied
ट्रक से ATM कार्ड चुराकर खाते से निकाले 70 हजार, CCTV में कैद आरोपी; पुलिस जांच में जुटी

अलवर। जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक के एटीएम कार्ड की चोरी कर उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

 रामगढ़ थाना क्षेत्र के बालोत नगर निवासी जाकरदीन पुत्र हनीफ खान ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि वह 4 जुलाई को ट्रक में डीजल भरवाने के लिए गया था। इस दौरान उसने अपना ट्रक एनडीडी कंपनी के परिसर में खड़ा कर दिया था।

अगले दिन 5 जुलाई को जब वह ट्रक लेने पहुंचा तो ट्रक की खिड़की खुली हुई मिली। सामान की जांच करने पर पता चला कि ट्रक में रखा उसका एटीएम कार्ड गायब है। इसी बीच उसके मोबाइल पर बैंक खाते से लगातार रकम निकलने के मैसेज आने लगे। कुछ ही देर में आरोपी ने एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उसके खाते से कुल 70 हजार रुपए निकाल लिए।

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिया। पीड़ित ने उसकी पहचान पिपरोली निवासी साजिद खान पुत्र मग्गर के रूप में की है। शिकायत के साथ उसने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

पीड़ित का कहना है कि उसने अपने स्तर पर कई दिनों तक आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया।

उद्योग नगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter