WhatsApp पर 'View Details' वाली ये फाइल बना देगी कंगाल,जानिए डिजिटल डकैती से बचने का तरीका!

WhatsApp पर इनवॉइस, जरूरी डॉक्यूमेंट या 'व्यू डिटेल्स' के नाम से आने वाली ZIP, EXE या APK फाइलों से सावधान रहें! भोपाल पुलिस ने साइबर ठगी (Cyber Crime) से बचने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
October 6, 2026 • 2:06 PM  96
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
WhatsApp पर 'View Details' वाली ये फाइल बना देगी कंगाल,जानिए डिजिटल डकैती से बचने का तरीका!
“WhatsApp पर 'View Details' वाली ये फाइल बना देगी कंगाल,जानिए डिजिटल डकैती से बचने का तरीका!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/5fbf96
6 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/5fbf96
Google News
Copied
WhatsApp पर 'View Details' वाली ये फाइल बना देगी कंगाल,जानिए डिजिटल डकैती से बचने का तरीका!

आजकल व्हाट्सएप (WhatsApp) हमारी जिंदगी और कामकाज का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन साइबर अपराधी अब इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने के लिए कर रहे हैं। अगर आपके व्हाट्सएप पर भी 'इनवॉइस' (Invoice), 'जरूरी डॉक्यूमेंट' या 'व्यू डिटेल्स' के नाम से कोई ZIP, APK, EXE या DLL फाइल आई है, तो उसे खोलने की भूल कतई न करें।

साइबर क्रिमिनल्स इन फाइलों के अंदर खतरनाक मालवेयर (Malware) और वायरस छिपाकर भेज रहे हैं, जो आपके मोबाइल, कंप्यूटर और निजी डेटा पर पूरी तरह से कब्जा कर सकते हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट भोपाल (Bhopal Police) ने एक बेहद अहम एडवाइजरी जारी कर आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

कैसे बिछाया जा रहा है ठगी का नया जाल? 

साइबर ठग लोगों का भरोसा जीतने के लिए बेहद शातिर तरीके अपना रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जालसाज यूजर्स को किसी जानी-मानी कंपनी, बैंक या परिचित के नाम से मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में बिल, पेमेंट इनवॉइस या किसी जरूरी दस्तावेज के नाम पर एक ZIP या APK फाइल भेजी जाती है। फाइल को ZIP फॉर्मेट में इसलिए रखा जाता है ताकि उसके अंदर छिपी EXE या DLL (एक्जीक्यूटेबल फाइल) जैसी खतरनाक फाइलों का यूजर्स को आसानी से पता न चल सके।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter