तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह रौंदा, सड़क हादसे में SP के पिता का निधन

राजस्थान के सीकर जिले (रामगढ़ शेखावाटी) में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद का निधन हो गया। कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
September 1, 2026 • 11:58 AM  214
क्राइम
NEWS CARD
Logo
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह रौंदा, सड़क हादसे में SP के पिता का निधन
“तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह रौंदा, सड़क हादसे में SP के पिता का निधन”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/23cd45
1 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/23cd45
Google News
Copied
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह रौंदा, सड़क हादसे में SP के पिता का निधन

राजस्थान के सीकर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां रामगढ़ शेखावाटी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद का निधन हो गया। सदीनसर गांव के पास उनकी कार और एक तेज रफ्तार ट्रक के बीच इतनी भयानक टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे और मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय महावीर प्रसाद सोमवार रात अपनी कार से फतेहपुर से झुंझुनूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदीनसर गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। इस हादसे में कार सवार महावीर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एक्सीडेंट की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने भारी मशक्कत के बाद घायल महावीर प्रसाद को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में फतेहपुर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter