पड़ोसन के 'हनीट्रैप' में फंसा युवक! अश्लील वीडियो से ऐंठे 8 लाख और गहने, फिर भी नहीं भरा मन तो...
जयपुर में 34 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने पड़ोसन पर अवैध संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
राजधानी जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां एक 34 वर्षीय युवक ने अपनी पड़ोसी महिला की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जवाहर नगर के मुकेश नगर निवासी राजेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो सांगानेरी गेट स्थित एक साड़ी के शोरूम में काम करता था।
शिप्रापथ थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद कर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवैध संबंध और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का खेल
पुलिस शिकायत के अनुसार, राजेंद्र चौधरी के पड़ोस में रहने वाली महिला (मुन्ना) के साथ पिछले दो साल से कथित तौर पर अवैध संबंध थे। आरोप है कि महिला ने राजेंद्र का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के दम पर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। पिछले दो सालों में आरोपी महिला राजेंद्र से काफी पैसे और गहने ऐंठ चुकी थी।