जमे अफसरों पर चुनाव आयोग की नजर, गिरेगी गाज...?
राजस्थान में निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग ने 15 अगस्त तक चुनावी अधिकारियों के तबादले पूरे करने के निर्देश दिए हैं। तीन साल से एक ही जिले में तैनात या गृह जिले में कार्यरत अधिकारियों को हटाया जाएगा ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।
जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित निकाय और पंचायतीराज चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादलों के निर्देश जारी किए हैं।
आयोग के आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 तक चुनाव से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन अधिकारियों की एक ही जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तैनाती है, उन्हें वहां से हटाया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर 2026 को कट-ऑff डेट निर्धारित की गई है।
निर्देशों के मुताबिक कोई भी चुनावी अधिकारी अपने गृह जिले, गृह नगरीय क्षेत्र या गृह पंचायत समिति में तैनात नहीं रहेगा। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष बनाए रखना है।