भोमियाजी मंदिर के 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 100% राशि बरामद की
फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित करनी होटल से भोमियाजी मंदिर के करीब 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहगढ़ क्षेत्र के सांगड़ स्थित करनी होटल में रखे भोमियाजी मंदिर के करीब 2.50 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गई पूरी राशि (100 प्रतिशत) बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, भोमियाजी मंदिर के दान की राशि करनी होटल के एक कमरे में सुरक्षित रखी गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति होटल में पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर पैसों से भरा बैग लेकर मुख्य प्रवेश द्वार से पैदल ही फरार हो गया। घटना के समय होटल में करीब 7 कर्मचारियों की मौजूदगी थी और शाम का व्यस्त समय होने के बावजूद किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मीडिया के सहयोग से आरोपी की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अशोक पुत्र माधा राम भील, निवासी फागोतरा, थाना झाब, जिला जालौर के रूप में हुई।