त्योहार के चलते बदल गया पोलिंग का कार्यक्रम, जानिए अब कब होगा मतदान?
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस के त्योहार और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में अहम बदलाव किया है। यहाँ जानिए तीनों चरणों के मतदान और पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान का नया शेड्यूल।
राजस्थान में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। आगामी धनतेरस पर्व को ध्यान में रखते हुए, चुनाव आयोग ने मतदान दलों (पोलिंग पार्टियों) के प्रस्थान कार्यक्रम में संशोधन किया है। धार्मिक आस्था और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया और त्योहार दोनों सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह संशोधन मुख्य रूप से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तारीखों में किया गया है। आयोग के अनुसार, पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान दलों को अब तय समय से एक दिन पहले रवाना किया जाएगा। हालाँकि, मतदान, नामांकन और चुनाव की बाकी प्रक्रियाएं आयोग द्वारा जारी नए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।
यहाँ देखिए पंच, सरपंच, उप सरपंच से लेकर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीनों चरणों का विस्तृत और संशोधित चुनावी कार्यक्रम: