बाड़मेर स्कूल में ताला बंद मिला गेट तो प्रिंसिपल ने पत्थर से तोड़ने की कोशिश की, धक्का-मुक्की के बाद दीवार फांदकर पहुंचे अंदर

बाड़मेर के आडेल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और ट्रांसफर विवाद को लेकर छात्रों व अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 14, 2026 • 5:05 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर स्कूल में ताला बंद मिला गेट तो प्रिंसिपल ने पत्थर से तोड़ने की कोशिश की, धक्का-मुक्की के बाद दीवार फांदकर पहुंचे अंदर
“बाड़मेर स्कूल में ताला बंद मिला गेट तो प्रिंसिपल ने पत्थर से तोड़ने की कोशिश की, धक्का-मुक्की के बाद दीवार फांदकर पहुंचे अंदर”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/ae9b19
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/ae9b19
Google News
Copied
बाड़मेर स्कूल में ताला बंद मिला गेट तो प्रिंसिपल ने पत्थर से तोड़ने की कोशिश की, धक्का-मुक्की के बाद दीवार फांदकर पहुंचे अंदर

राजस्थान के बाड़मेर जिले के नोखड़ा तहसील स्थित आडेल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब छात्रों और अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न मांगों को लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ताला देखकर पत्थर से तोड़ने लगे गेट

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रिंसिपल भैराराम थोरी जब स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों से चाबी के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पत्थर उठाकर गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की।

ताला तोड़ने की कोशिश के दौरान प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और छात्रों ने उन्हें रोक लिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

कॉलर पकड़कर धक्का दिया, जमीन पर गिर पड़े प्रिंसिपल

विवाद बढ़ने के दौरान प्रदर्शन में शामिल एक युवक ने प्रिंसिपल की कॉलर पकड़ ली और उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से प्रिंसिपल नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ भी उनकी धक्का-मुक्की हुई।

हालात बिगड़ते देख प्रिंसिपल ने स्कूल में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदकर अंदर जाने का फैसला किया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। फिलहाल मामले को समझाइश के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

क्या है पूरा विवाद?

सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के अनुसार, प्रिंसिपल भैराराम का ट्रांसफर उदयपुर हो चुका है, लेकिन वे अब तक कार्यमुक्त (रिलीव) नहीं हुए हैं।

ग्रामीणों और छात्रों का आरोप है कि ट्रांसफर होने के बावजूद प्रिंसिपल स्कूल नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही, ऑनलाइन टीसी और अन्य शैक्षणिक कार्य समय पर नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं नोखड़ा तहसीलदार दिनेश विश्नोई ने बताया कि प्रिंसिपल के ट्रांसफर को करीब 7 से 8 महीने हो चुके हैं। कोर्ट से मिला स्टे ऑर्डर भी समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद वे यहां से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। छात्रों की मांग है कि ट्रांसफर आदेश का पालन कराया जाए।

प्रिंसिपल ने लगाए विभाग पर गंभीर आरोप

प्रिंसिपल भैराराम थोरी ने पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले सात महीनों से उनकी शाला दर्पण आईडी बंद कर दी गई है, जिसके कारण वे ऑनलाइन कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ अधिकारी गांववालों और छात्रों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। उनका कहना है कि जब सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो रही हैं, तो उन्हें भी ऑनलाइन ही कार्यमुक्त किया जाना चाहिए।

छात्रों की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग की। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  • कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाए।
  • विद्यार्थियों को समय पर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए ताकि बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने में परेशानी न हो।
  • सभी छात्रों का शाला दर्पण पोर्टल पर क्रमोन्नयन किया जाए।
  • स्कूल में नियमित पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।
  • पानी के टांकों की सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो।
  • स्कूल में हेडमास्टर सहित अन्य रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल को गेट का ताला तोड़ने की कोशिश करते, प्रदर्शनकारियों से बहस करते और बाद में दीवार फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter