अलवर में कच्ची शराब बेचने का विरोध पड़ा भारी... दंपति पर सरियों से हमला, महिला का हाथ टूटा

राजस्थान के अलवर जिले के बहाला गांव में अवैध कच्ची शराब बेचने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 18, 2026 • 11:53 AM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
अलवर में कच्ची शराब बेचने का विरोध पड़ा भारी... दंपति पर सरियों से हमला, महिला का हाथ टूटा
“अलवर में कच्ची शराब बेचने का विरोध पड़ा भारी... दंपति पर सरियों से हमला, महिला का हाथ टूटा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/0bd875
18 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/0bd875
Google News
Copied
अलवर में कच्ची शराब बेचने का विरोध पड़ा भारी... दंपति पर सरियों से हमला, महिला का हाथ टूटा

राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बहाला गांव में अवैध कच्ची शराब बेचने का विरोध करने पर एक दंपति पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लहूलुहान हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली ठीक करने गया था, वहीं हो रही थी शराब की बिक्री

जानकारी के अनुसार, बहाला गांव निवासी प्रवीण जाटव शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव में बिजली गुल होने पर पास के बिजली पोल पर लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि पड़ोसी बिट्टू कथित रूप से सार्वजनिक स्थान पर अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। प्रवीण ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

पत्नी बचाने आई तो उस पर भी हमला

आरोप है कि विरोध से नाराज होकर बिट्टू ने अपने बेटे चीकू और अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रवीण पर लाठी और लोहे की सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी मानबाई को भी नहीं छोड़ा गया। हमले में सरिए की चोट लगने से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

पहले भी शिकायतें देने का दावा

घायल प्रवीण का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से गांव में अवैध कच्ची शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को पहले भी कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और मामले की जांच जारी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter