सीकर में स्टंट के दौरान भिड़ीं दो ब्लैक स्कॉर्पियो, एक खेत की तारबंदी में जा फंसी

सीकर के बेरी गांव के पास स्टेट हाईवे पर स्टंट करते समय दो ब्लैक स्कॉर्पियो आपस में टकरा गईं। हादसे में एक गाड़ी सड़क पार कर खेत की तारबंदी में जा फंस गई। घटना के बाद 8–10 लोग मौके से फरार हो गए और नंबर प्लेट निकालकर गाड़ियों के अंदर रख दी। पुलिस ने दोनों SUV जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 14, 2026 • 3:03 PM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सीकर में स्टंट के दौरान भिड़ीं दो ब्लैक स्कॉर्पियो, एक खेत की तारबंदी में जा फंसी
“सीकर में स्टंट के दौरान भिड़ीं दो ब्लैक स्कॉर्पियो, एक खेत की तारबंदी में जा फंसी”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/4566c7
14 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/4566c7
Google News
Copied
सीकर में स्टंट के दौरान भिड़ीं दो ब्लैक स्कॉर्पियो, एक खेत की तारबंदी में जा फंसी

सीकर: जिले के बेरी गांव के पास सोमवार देर रात स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के चलते दो ब्लैक स्कॉर्पियो आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक स्कॉर्पियो सड़क पार करते हुए खेत की तारबंदी में जा फंसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद दोनों गाड़ियों में सवार 8 से 10 लोग मौके से भाग निकले। जाते समय उन्होंने गाड़ियों की नंबर प्लेट भी उखाड़कर अंदर रख दी।

 दोनों स्कॉर्पियो करीब तीन से चार किलोमीटर तक स्टेट हाईवे पर लगातार स्टंट कर रही थीं। तेज रफ्तार के दौरान एक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी स्कॉर्पियो से जा टकराया। हादसे के बाद एक वाहन सड़क पार कर खेत की तारबंदी में घुस गया।

ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियों में सवार लोग भागने लगे थे। भागने से पहले उन्होंने वाहनों की नंबर प्लेट निकालकर अंदर रख दी, जिससे उनकी पहचान छिपाई जा सके।

दादिया थाना पुलिस के एएसआई रामकृष्ण ने बताया कि दोनों स्कॉर्पियो मंडावा से एक बारात लेकर सीकर आई थीं। बारात समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस मंडावा लौट रहे थे। इसी दौरान बेरी गांव के पास यह हादसा हो गया।

हादसे के कुछ देर बाद पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वाहन चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 हाईवे पर स्टंटबाजी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। उन्होंने ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter