जालोर में अकाउंटेंट ऑफिस में युवक मृत मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट... मामले की जांच शुरू

राजस्थान के जालोर शहर के शास्त्री नगर स्थित एक अकाउंटेंट ऑफिस में 25 वर्षीय युवक मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 18, 2026 • 12:01 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जालोर में अकाउंटेंट ऑफिस में युवक मृत मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट... मामले की जांच शुरू
“जालोर में अकाउंटेंट ऑफिस में युवक मृत मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट... मामले की जांच शुरू”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/8ca0a4
18 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/8ca0a4
Google News
Copied
जालोर में अकाउंटेंट ऑफिस में युवक मृत मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट... मामले की जांच शुरू

राजस्थान के जालोर शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी स्थित एक अकाउंटेंट ऑफिस में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक मृत मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

मामा के ऑफिस में करता था काम

पुलिस के अनुसार, रामदेव कॉलोनी निवासी राहुल कुमार (25) लंबे समय से अपने मामा बंशीलाल माली के अकाउंटेंट ऑफिस में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह ऑफिस पहुंचा था। कुछ समय बाद उसके मामा किसी काम से बाहर चले गए और राहुल ऑफिस में अकेला रह गया।

पड़ोसियों ने दी सूचना

काफी देर तक ऑफिस के अंदर कोई गतिविधि नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ऑफिस मालिक को सूचना दी गई। छत के रास्ते अंदर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

सुसाइड नोट बरामद, जांच जारी

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, युवक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter