भोमियाजी मंदिर के 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 100% राशि बरामद की

फतेहगढ़ क्षेत्र स्थित करनी होटल से भोमियाजी मंदिर के करीब 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 17, 2026 • 9:29 PM | जैसलमेर 110
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
भोमियाजी मंदिर के 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 100% राशि बरामद की
“भोमियाजी मंदिर के 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 100% राशि बरामद की”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/089e1b
17 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/089e1b
Google News
Copied
भोमियाजी मंदिर के 2.50 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 100% राशि बरामद की

फतेहगढ़ क्षेत्र के सांगड़ स्थित करनी होटल में रखे भोमियाजी मंदिर के करीब 2.50 लाख रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गई पूरी राशि (100 प्रतिशत) बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार, भोमियाजी मंदिर के दान की राशि करनी होटल के एक कमरे में सुरक्षित रखी गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति होटल में पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर पैसों से भरा बैग लेकर मुख्य प्रवेश द्वार से पैदल ही फरार हो गया। घटना के समय होटल में करीब 7 कर्मचारियों की मौजूदगी थी और शाम का व्यस्त समय होने के बावजूद किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मीडिया के सहयोग से आरोपी की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अशोक पुत्र माधा राम भील, निवासी फागोतरा, थाना झाब, जिला जालौर के रूप में हुई।

मंदिर समिति के सचिव एवं करनी होटल के संचालक काशब दान निवासी सांगड़ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। ASI आसु राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रभावी अनुसंधान के जरिए चोरी गई पूरी राशि भी बरामद कर ली।

SHO ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

फतेहगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र विश्नोई ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से जैसलमेर जिला पुलिस को बाहरी चोर गिरोहों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में सभी बीट ग्रुप और मीडिया के माध्यम से लोगों को पहले ही सतर्क किया गया था।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस तरह की घटना होना यह दर्शाता है कि केवल पुलिस की सक्रियता पर्याप्त नहीं है, बल्कि आमजन और व्यापारियों की सजगता भी बेहद आवश्यक है। संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने में नागरिकों की सतर्कता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

SHO ने विशेष रूप से फतेहगढ़ क्षेत्र के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बाहरी चोर गिरोह छोटे-मोटे सामान बेचने या अन्य बहाने से लोगों का विश्वास जीतकर बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना जांच-परख के भरोसा न करें।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नकदी और कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Reported By : अमृत सैन उण्डा

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter