पंजाब बॉर्डर पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, भागते वक्त पुल से गिरे 5 आरोपी... 3 पिस्टल बरामद

श्रीगंगानगर में पंजाब सीमा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 18, 2026 • 12:26 PM  4
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पंजाब बॉर्डर पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, भागते वक्त पुल से गिरे 5 आरोपी... 3 पिस्टल बरामद
“पंजाब बॉर्डर पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, भागते वक्त पुल से गिरे 5 आरोपी... 3 पिस्टल बरामद”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/335a33
18 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/335a33
Google News
Copied
पंजाब बॉर्डर पर पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, भागते वक्त पुल से गिरे 5 आरोपी... 3 पिस्टल बरामद

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पंजाब सीमा के नजदीक धींगतानिया पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में पांच बदमाश पुल से नीचे गिर गए और घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सादुलशहर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, एक दर्जन से अधिक कारतूस और एक कार बरामद की है। यह कार्रवाई एसपी हरीशंकर के निर्देश पर एएसपी दीपक शर्मा की निगरानी में एजीटीएफ प्रभारी रामविलास बिश्नोई, डीएसटी प्रभारी जयकुमार भादू और थाना प्रभारी मलकीयत सिंह की टीम ने संयुक्त रूप से की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाश हाल ही में खेरूवाला और छापावाली क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं में वांटेड थे। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी नई बड़ी वारदात की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

एसपी हरीशंकर ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter