चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी, कंबल ओढ़कर आया चोर दानपात्र ले गया, CCTV में कैद वारदात

जयपुर के चौमूं उपखंड क्षेत्र स्थित चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में सातवीं बार चोरी की घटना सामने आई है। देर रात कंबल ओढ़कर आए चोर ने मंदिर का दानपात्र उठाकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 20, 2026 • 3:41 PM  9
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी, कंबल ओढ़कर आया चोर दानपात्र ले गया, CCTV में कैद वारदात
“चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी, कंबल ओढ़कर आया चोर दानपात्र ले गया, CCTV में कैद वारदात”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/7ef9bc
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7ef9bc
Google News
Copied
चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में 7वीं बार चोरी, कंबल ओढ़कर आया चोर दानपात्र ले गया, CCTV में कैद वारदात

चौमूं। जयपुर जिले के चौमूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चीथवाड़ी श्रवण माता मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। रविवार देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को उठाकर फरार हो गए। प्राथमिक अनुमान के अनुसार दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई हजारों रुपये की नकदी मौजूद थी। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति कंबल ओढ़कर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उसने पहले आसपास का जायजा लिया और फिर दानपात्र उठाकर मौके से फरार हो गया। चोरी की इस घटना का पता सोमवार सुबह मंदिर खुलने पर चला। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जाटावाली चौकी प्रभारी बाबूलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू की। साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि श्रवण माता मंदिर में चोरी की यह सातवीं घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से मंदिर समिति और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार चोरी होने के बावजूद अब तक आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

चौकी प्रभारी बाबूलाल मीणा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और चोरी की इस वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter