डूंगरपुर तालाब हादसा: नहाते समय 4 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

डूंगरपुर के बड़ी गांव स्थित वात्रक तालाब में नहाने के दौरान छह बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन और उनकी फुफेरी बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 12, 2026 • 2:28 PM  4
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
डूंगरपुर तालाब हादसा: नहाते समय 4 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
“डूंगरपुर तालाब हादसा: नहाते समय 4 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/dcf01f
12 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/dcf01f
Google News
Copied
डूंगरपुर तालाब हादसा: नहाते समय 4 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाने गए छह बच्चों में से चार की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन और उनकी फुफेरी बहन शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों सगे बच्चों की मौत से किसान परिवार पूरी तरह उजड़ गया है और अब परिवार में केवल माता-पिता ही बचे हैं। वहीं, गुजरात के पालनपुर से छुट्टियां बिताने आई भांजी भी इस हादसे का शिकार हो गई।

धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक तालाब में रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के छह बच्चे नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाते समय सभी बच्चे अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिजन मौके पर दौड़े।

पुलिस के अनुसार हादसे में बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20) और छोटी बेटी इशिता (15) की मौत हो गई। इनके साथ उनकी फुफेरी बहन रौनक (20) पुत्री गौतम भाई परमार निवासी पालनपुर (गुजरात) ने भी दम तोड़ दिया। रौनक चार दिन पहले ही अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आई थी।

पिता ने दो बच्चों की बचाई जान

हादसे के दौरान जयसिंह के पिता सुरेश सिंह तालाब के पास ही मौजूद थे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनते ही उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी और अपने बेटे जयसिंह तथा राजवीर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, जब तक वे बाकी चार बच्चों तक पहुंचते, वे गहरे पानी में डूब चुके थे। दोनों घायल बच्चों को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक ही परिवार के सभी बच्चों की मौत

मृतक बाबूसिंह डामोर के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा ही थे। बड़ी बेटी हिना गांव के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। बेटा प्रतीक ने हाल ही में 12वीं पास की थी और प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। सबसे छोटी बेटी इशिता 11वीं कक्षा की छात्रा थी। तीनों बच्चों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पालनपुर से रवाना हुआ रौनक का परिवार

हादसे में जान गंवाने वाली रौनक गुजरात के पालनपुर की रहने वाली थी। वह चार दिन पहले ही अपने मामा के घर आई थी। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन पालनपुर से डूंगरपुर के लिए रवाना हो गए।

गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद बड़ी गांव में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter