बांसवाड़ा में नशेड़ी ड्राइवर ने ट्रैक्टर से मचाया आतंक: 15 मिनट तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ा, पति-पत्नी और मासूम बाल-बाल बचे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने 15 मिनट तक सड़क पर आतंक मचाया। स्कूटी सवार पति-पत्नी और एक मासूम बच्चे की जान बाल-बाल बची। बेकाबू ट्रैक्टर ने कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया। घटना CCTV में कैद हो गई और लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
December 26, 2025 • 11:53 AM  12
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बांसवाड़ा में नशेड़ी ड्राइवर ने ट्रैक्टर से मचाया आतंक: 15 मिनट तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ा, पति-पत्नी और मासूम बाल-बाल बचे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
“बांसवाड़ा में नशेड़ी ड्राइवर ने ट्रैक्टर से मचाया आतंक: 15 मिनट तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ा, पति-पत्नी और मासूम बाल-बाल बचे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात”
Favicon
Read more onthekhatak.com
26 Dec 2025
https://thekhatak.com/banswara-drunk-driver-tractor-rampage-near-miss-accident
Google News
Copied
बांसवाड़ा में नशेड़ी ड्राइवर ने ट्रैक्टर से मचाया आतंक: 15 मिनट तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ा, पति-पत्नी और मासूम बाल-बाल बचे, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक नशे में धुत ट्रैक्टर ड्राइवर ने सड़क पर करीब 15 मिनट तक आतंक मचाया। बेकाबू ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, कई बाइकों को रौंदा, दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचाया और एक मासूम बच्चे की साइकिल को कुचल दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना से गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना कब और कहां हुई? यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार (25 दिसंबर 2025) दोपहर करीब 3:40 बजे की है। हादसे की शुरुआत नया बस स्टैंड क्षेत्र से हुई और ट्रैक्टर बेकाबू होकर तेलीवाड़ा की संकरी गलियों तक पहुंच गया। घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में ट्रैक्टर ने करीब 15 मिनट तक तबाही मचाई।

सीन-1: नया बस स्टैंड पर पति-पत्नी की जान पर बन आई हादसे की शुरुआत नया बस स्टैंड से महज 50 मीटर दूर हुई। पाड़ला निवासी अनिल राठौड़ अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार थे। तभी तेज रूरत ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के झटके से अनिल और उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े। दोनों की सांसें थम सी गईं। ड्राइवर ने भागने की नीयत से ट्रैक्टर को रिवर्स किया, जिससे अनिल ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने वाले थे। इस खतरनाक पल में अनिल की पत्नी ने फुर्ती दिखाई और उन्हें पीछे खींच लिया। इस तरह दोनों की जान बाल-बाल बच गई।बेकाबू ट्रैक्टर इसके बाद सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को रौंदता हुआ एक दुकान में जा घुसा। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सीन-2: तेलीवाड़ा की गलियों में मासूम बच्चे की साइकिल कबाड़ भीड़ को अपने पीछे आता देख नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रैक्टर को और तेज रफ्तार से भगाया और तेलीवाड़ा की संकरी गलियों की ओर ले गया। यहां ट्रैक्टर पहले एक मकान की बालकनी (छज्जे) से टकराया, जिससे छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर यहीं नहीं रुका और आगे बढ़कर एक किराना दुकान के कोने में जा घुसा।दुकान के बाहर साइकिल पर खड़े एक मासूम बच्चे ने फुर्ती दिखाकर भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी साइकिल ट्रैक्टर के टायर के नीचे आकर पूरी तरह कबाड़ हो गई। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबक गए।

CCTV में कैद आतंक, लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई पूरी घटना आसपास लगे कई CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था। आखिरकार ट्रैक्टर के रुकते ही मौके पर जुटे आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर शराब के नशे में इतना धुत था कि उसे यह भी पता नहीं था कि उसने कितना नुकसान पहुंचाया है। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार अनिल राठौड़ को चोटें आई हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही और नशे में वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter