कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, कई हिरासत में
दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च निकाल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच सोमवार को झड़प हो गई। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। वहीं, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन प्रमुख शर्तें रखीं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लेकिन कई लोगों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर भी पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर पार्लियामेंट थाना क्षेत्र तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।