राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या जाएंगे CM योगी! चंपत राय को कार्यक्रम से दूर रखने पर बढ़ी चर्चा!
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद और कथित चोरी के आरोपों की जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को कार्यक्रम में शामिल न होकर प्रतिनिधि भेजने को कहा है। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
हालांकि, मंदिर में चढ़ावे से जुड़े आरोपों की जांच चल रही है, जिसके कारण यह दौरा खासा चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन की ओर से चंपत राय को कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल न होने और उनकी जगह प्रतिनिधि भेजने को कहा गया है। इस फैसले को चल रही जांच के बीच सुरक्षा और व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?