बाड़मेर से मजदूरी करने आए 25 वर्षीय युवक की जैसलमेर में नहर में डूबने से हुईं मौत!
जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में नहर मरम्मत कार्य के दौरान बाड़मेर का 25 वर्षीय मजदूर दीपक प्रजापत पैर फिसलने से एसबीएस नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह उसका शव 47 आरडी क्षेत्र से बरामद हुआ। घटना के बाद उसके गांव खींपर में मातम छा गया।
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाड़मेर जिले के 25 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना एसबीएस नहर की 37 आरडी हेड के पास हुई, जहां युवक मजदूरी का काम कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक प्रजापत (25), पुत्र पूराराम, निवासी खींपर गांव (थाना नागाणा, जिला बाड़मेर) के रूप में हुई है। दीपक पिछले कुछ समय से मोहनगढ़ क्षेत्र में नहर मरम्मत के एक ठेके पर मजदूरी करने आया हुआ था।
काम के दौरान हुआ हादसा