युवती से मिलने गए युवक की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला पुलिस ने बढ़ाई जांच की धाराएं!

बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में युवती से मिलने गए युवक की कथित मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में युवक को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की धाराएं जोड़कर जांच शुरू कर दी है। मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं युवती की ओर से भी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 18, 2026 • 1:56 PM  2
क्राइम
NEWS CARD
Logo
युवती से मिलने गए युवक की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला पुलिस ने बढ़ाई जांच की धाराएं!
“युवती से मिलने गए युवक की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला पुलिस ने बढ़ाई जांच की धाराएं!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/c97c35
18 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/c97c35
Google News
Copied
युवती से मिलने गए युवक की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला पुलिस ने बढ़ाई जांच की धाराएं!

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कुछ दिन पहले एक युवती से मिलने उसके घर गया था, जहां कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक ने जोधपुर एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच आगे बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार, जसरासर इलाके के एक गांव में युवक युवती से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पहले युवक को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जोधपुर एम्स रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार को युवक की मौत हो गई।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter