फुटबॉल वर्ल्ड कप में ईरानी खिलाड़ी का गन सेलिब्रेशन विवादों में, प्रतिबंध की मांग
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान ईरानी खिलाड़ी मोहम्मद मोहेबी के गन सेलिब्रेशन पर विवाद खड़ा हो गया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। ईरान के मिडफील्डर मोहम्मद मोहेबी द्वारा गोल करने के बाद किए गए ‘गन सेलिब्रेशन’ को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इस सेलिब्रेशन की आलोचना करते हुए खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध की मांग की है।
लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में ईरान ने न्यूजीलैंड को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मैच के 64वें मिनट में मोहम्मद मोहेबी ने गोल कर स्कोर बराबर किया। गोल के बाद उन्होंने हथियार चलाने जैसी मुद्रा बनाकर सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
विवाद के बीच ईरान के मुख्य कोच आमिर घालेनोई ने फीफा और अमेरिकी अधिकारियों पर टीम के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मैच समाप्त होते ही टीम को अमेरिका छोड़कर मेक्सिको स्थित बेस कैंप लौटने का निर्देश दिया गया, जिससे खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और रिकवरी का समय नहीं मिल सका।