नीरज चोपड़ा नहीं खेलेंगे एशियन गेम्स! ट्रेनिंग में हुए बुरी तरह घायल, डॉक्टर ने दी ये सलाह
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान टखने की चोट (एंकल लिगामेंट टियर) के कारण 2026 सीजन के बाकी सभी टूर्नामेंट्स से बाहर हो गए हैं। इस चोट के कारण वह एशियन गेम्स में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
भारत के स्टार भाला फेंक (Javelin Throw) एथलीट और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के फैंस के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर है। ट्रेनिंग के दौरान टखने (एंकल) में लिगामेंट फटने के कारण नीरज 2026 सीजन के बाकी बचे सभी टूर्नामेंट्स से बाहर हो गए हैं। इस गंभीर चोट की वजह से वह अब आगामी एशियन गेम्स और डायमंड लीग के फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
28 वर्षीय नीरज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह दुखद जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोट के कारण उन्हें और उनकी टीम को अपना यह सीजन यहीं खत्म करना पड़ रहा है।