प्रेमिका के बेडरूम तक पहुंच गया था प्रेमी, अचानक आ गए घरवाले! फिर जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह...

बिहार के नालंदा (इस्लामपुर) में प्रेमिका से मिलने पहुंचे 21 वर्षीय युवक रजनीश कुमार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत। लड़के की मां ने लगाया हत्या का आरोप, लड़की वालों ने बताया हादसा। पुलिस ने प्रेमिका और परिजनों को हिरासत में लिया।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
September 28, 2026 • 10:42 PM  4.3k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
प्रेमिका के बेडरूम तक पहुंच गया था प्रेमी, अचानक आ गए घरवाले! फिर जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह...
“प्रेमिका के बेडरूम तक पहुंच गया था प्रेमी, अचानक आ गए घरवाले! फिर जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह...”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/d4c99b
28 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/d4c99b
Google News
Copied
प्रेमिका के बेडरूम तक पहुंच गया था प्रेमी, अचानक आ गए घरवाले! फिर जो हुआ उसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह...

बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर मोहल्ले में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक तरफ मृतक युवक की मां ने इसे सोची-समझी हत्या बताते हुए लड़की के परिजनों पर छत से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है, वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि पकड़े जाने के डर से भागते वक्त युवक का पैर फिसल गया था।

मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के कटौली गांव निवासी 21 वर्षीय रजनीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रजनीश पटना स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था और दोनों ग्रेजुएशन के छात्र थे।

मां का आरोप- 'साजिश के तहत बुलाकर छत से फेंका'

मृतक रजनीश की मां सुषमा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का इस्लामपुर के भगवानपुर निवासी शम्भू शरण उर्फ मुन्ना की बेटी रिया कुमारी के साथ पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिया फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ गौरव नगर में किराए के मकान में रहती है। मृतक की मां का सीधा आरोप है कि सोमवार की सुबह रिया ने ही फोन करके रजनीश को अपने घर बुलाया था। वहां पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया, उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर जान से मारने की नीयत से उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

लड़की के परिजनों की सफाई- 'चोरी-छिपे घुसा था, डर से भागते हुए फिसला पैर'

हत्या के इन गंभीर आरोपों को लड़की के परिजनों ने सिरे से खारिज किया है। घटना को लेकर उनका कहना है कि वे इस युवक को पहले से नहीं पहचानते थे। सोमवार की सुबह वह लड़का चोरी-छिपे उनके घर में घुस आया था। जब घर वालों की नजर उस पर पड़ी, तो वह घबरा गया और बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। पकड़े जाने के खौफ में भागदौड़ के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा।

CCTV में कैद हुई घटना, सिर की चोट बनी मौत की वजह

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो जांच में अहम सुराग बन सकता है। फुटेज में युवक छत से गली में नीचे गिरता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऊंचाई से गिरने के कारण रजनीश को सिर में गंभीर चोटें (हेड इंजरी) आईं। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल रजनीश को तुरंत एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

एक्शन में पुलिस, प्रेमिका और उसके माता-पिता हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही हिलसा-2 के डीएसपी रामदुलार प्रसाद और इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष रणविजय कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज से भी युवक के छत से गिरने की पुष्टि होती है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमिका और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस को मृतक के परिजनों की औपचारिक लिखित शिकायत का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter