बिना इंटरव्यू के सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी? राजस्थान के युवाओं के लिए आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा फैसला

राजस्थान सरकार 4200 ग्रेड-पे तक की सरकारी भर्तियों (Rajasthan Govt Jobs) में इंटरव्यू खत्म करने पर विचार कर रही है। इससे सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत 16 भर्तियों की चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। जानिए इस बड़े बदलाव से जुड़ी पूरी डिटेल।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
September 5, 2026 • 4:52 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बिना इंटरव्यू के सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी? राजस्थान के युवाओं के लिए आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा फैसला
“बिना इंटरव्यू के सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी? राजस्थान के युवाओं के लिए आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा फैसला”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/b8f262
5 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/b8f262
Google News
Copied
बिना इंटरव्यू के सीधे मिलेगी सरकारी नौकरी? राजस्थान के युवाओं के लिए आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा फैसला

राजस्थान में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर सामने आ रही है। चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार 4200 ग्रेड-पे (4200 Grade-Pay) तक की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू (साक्षात्कार) की अनिवार्यता को पूरी तरह से खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित राज्य की कई अहम भर्तियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

कार्मिक और विधि विभाग में चल रहा मंथन

इस अहम बदलाव को लेकर कार्मिक विभाग (DOP) में हलचल तेज हो गई है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और वर्तमान में विधि विभाग इसके कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं का गहराई से परीक्षण कर रहा है। विधि और न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने इस मुद्दे पर कहा है कि सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जो भी अंतिम फैसला लिया जाएगा, वह प्रदेश के युवाओं और आमजन के हित में होगा।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter