जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत, बदलेगी राजधानी की रफ्तार!

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन कर दिया गया है। करीब 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 41 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर प्रह्लादपुरा से टोड़ी मोड़ तक बनाया जाएगा। 36 स्टेशनों वाली यह परियोजना राजधानी की कनेक्टिविटी मजबूत करने, ट्रैफिक जाम कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

TEAM KHATAK
TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor
July 22, 2026 • 3:06 PM  4
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत, बदलेगी राजधानी की रफ्तार!
“जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत, बदलेगी राजधानी की रफ्तार!”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/f6b28c
22 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/f6b28c
Google News
Copied
जयपुर मेट्रो फेज-2 की शुरुआत, बदलेगी राजधानी की रफ्तार!

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भूमि पूजन किया। करीब 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को नई गति देने के साथ-साथ शहर की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

मेट्रो फेज-2 के तहत 41 किलोमीटर लंबी नॉर्थ–साउथ मेट्रो लाइन का निर्माण प्रह्लादपुरा से टोड़ी मोड़ तक किया जाएगा। इस कॉरिडोर में 36 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

नई मेट्रो लाइन राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर को जोड़ेगी। एयरपोर्ट क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए भूमिगत मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

TEAM KHATAK Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter