RGHS लाभार्थियों से मनमानी पड़ेगी महंगी! सरकार ने एक झटके में बंद किया 215 प्राइवेट फार्मेसियों का पत्ता

राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) के तहत मरीजों को दवा न देने पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश की 215 प्राइवेट फार्मेसियों का टीएमएस (TMS) अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 27, 2026 • 3:46 PM  1
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
RGHS लाभार्थियों से मनमानी पड़ेगी महंगी! सरकार ने एक झटके में बंद किया 215 प्राइवेट फार्मेसियों का पत्ता
“RGHS लाभार्थियों से मनमानी पड़ेगी महंगी! सरकार ने एक झटके में बंद किया 215 प्राइवेट फार्मेसियों का पत्ता”
Favicon
Read more on thekhatak.com/s/ec6386
27 Aug 2026
https://thekhatak.com/s/ec6386
Google News
Copied
RGHS लाभार्थियों से मनमानी पड़ेगी महंगी! सरकार ने एक झटके में बंद किया 215 प्राइवेट फार्मेसियों का पत्ता

राजस्थान सरकार ने 'राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना' (RGHS) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 निजी फार्मेसियों (मेडिकल स्टोर्स) के लेन-देन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। मरीजों को समय पर दवाइयां उपलब्ध न कराने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि ये मेडिकल स्टोर्स पिछले करीब दो महीने से योजना के तहत काम नहीं कर रहे थे, जिसके चलते लाभार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी लापरवाही को देखते हुए विभाग ने इन फार्मेसियों का टीएमएस (TMS) सस्पेंड कर दिया है।

कारण बताओ नोटिस का नहीं मिला संतोषजनक जवाब

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इस कार्रवाई को लेकर बताया कि RGHS के तहत दवा वितरण प्रणाली की लगातार निगरानी की जा रही है। जिन फार्मेसियों की तरफ से लंबे समय से मरीजों को दवाइयां नहीं दी जा रही थीं, विभाग ने उन्हें पहले स्पष्टीकरण देने का मौका दिया था। इसके लिए बाकायदा 'कारण बताओ नोटिस' जारी किए गए थे। लेकिन, कई फार्मेसियों ने या तो नोटिस का जवाब ही नहीं दिया या फिर उनका जवाब असंतोषजनक रहा। योजना के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter