सितंबर में उबल रहा है आसमान! लू के थपेड़ों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले गर्मी ने भयंकर रूप ले लिया है। बाड़मेर, जोधपुर और उदयपुर में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। जानें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट।
राजस्थान में मानसून की पूरी तरह से विदाई अभी नहीं हुई है, लेकिन गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सितंबर के महीने में प्रदेश के कई जिलों में मई-जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं (लू जैसे हालात) के चलते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया है।
क्यों अचानक बढ़ गई इतनी गर्मी?
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अभी केवल राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों से ही विदा हुआ है। हालांकि, मजबूत पश्चिमी हवाएं चलने के कारण गर्मी अचानक से बढ़ गई है। इन हवाओं का ही असर है कि बंगाल की खाड़ी में बना स्ट्रॉन्ग डिप्रेशन सिस्टम राजस्थान तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस सिस्टम का प्रभाव केवल मध्य प्रदेश के पश्चिमी छोर तक सीमित रह गया है, जिससे राजस्थान में बारिश की गतिविधियां पूरी तरह रुक गई हैं और मौसम शुष्क हो गया है।
बाड़मेर, जोधपुर और उदयपुर में टूटे रिकॉर्ड
पश्चिमी जिलों में गर्म हवाओं ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं: