20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल? जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने जंतर-मंतर पहुंचकर 19वें दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मुलाकात की।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
June 15, 2026 • 5:07 PM  15
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल? जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा दावा
“20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल? जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा दावा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/02579f
15 Jun 2026
https://thekhatak.com/s/02579f
Google News
Copied
20 जुलाई को खत्म होगी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल? जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव ने किया बड़ा दावा
🔴 Live Updates LIVE
1
Kashish Sain
4 months ago
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक को थप्पड़ मारे, कई मोबाइल चोरी... पुलिस ने नहीं दी DJ और रैली की परमिशन

जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक जुटे। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से नीट (NEET) पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आयोजित किया गया था। हालाँकि, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए इस प्रदर्शन में उस समय भारी बवाल मच गया, जब पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भीड़ में मौजूद एक युवक ने थप्पड़ मार दिया।

प्रदर्शन के दौरान हुई प्रमुख घटनाएँ:

  • फाउंडर को थप्पड़ और मारपीट: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुँचते ही एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

  • आपसी झड़प और पुलिस कस्टडी: नारेबाजी के दौरान युवाओं के अलग-अलग गुट आपस में भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत (डिटेन) में ले लिया।

  • मोबाइल चोरी की वारदातें: धरनास्थल पर भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल पार कर दिए। इसके बाद मंच से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को अपने मोबाइल सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई।

    क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें?

    प्रदर्शन में शामिल युवा अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, संविधान की किताब और फूल लेकर पहुँचे। इसके अलावा युवाओं के हाथों में 'मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारों वाले पोस्टर थे।

    CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों और युवाओं की लड़ाई है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

    1. भर्ती परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक पर पूर्ण रोक।

    2. देश की शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार।

    3. बढ़ती बेरोजगारी पर ठोस कदम उठाना।

    4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा।

    कैसे हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का जन्म?

    CJP का गठन हाल ही में एक विवादित टिप्पणी के बाद हुआ था। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि "कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।" इस टिप्पणी के विरोध में 16 मई को अमेरिका से अभिजीत दीपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की नींव रखी और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को एकजुट करना शुरू किया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर 22 मई को शुरू की गई इनकी ऑनलाइन पिटीशन पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद अब जयपुर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

    कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है प्रदर्शन

    जयपुर पुलिस ने पहले इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में डीसीपी साउथ और पार्टी प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद कुछ कड़ी शर्तों के साथ इसकी इजाजत दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर निर्भया स्क्वॉड, RAC और जयपुर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है।

समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सोनम वांगचुक अपनी मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डिंपल यादव ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही।

सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद डिंपल यादव ने देश के युवाओं से 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और इस मार्च का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

डिंपल यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सोनम वांगचुक ने स्वयं घोषणा की है कि वे 20 जुलाई को अपनी भूख हड़ताल समाप्त करेंगे। पिछले कई दिनों से लगातार अनशन और बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर देशभर में चिंता जताई जा रही थी। कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर हैं। यह आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि NEET-UG परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।

वांगचुक के आंदोलन को लेकर कई विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, कलाकारों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी समर्थन जताया है। वहीं, कई लोगों ने उनसे स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन समाप्त कर सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है। अब सभी की निगाहें 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च और वांगचुक के अनशन समाप्त करने की घोषणा पर टिकी हैं।

जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा, छात्र और अभिभावक जुटे। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से नीट (NEET) पेपर लीक, चरमराती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आयोजित किया गया था। हालाँकि, शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए इस प्रदर्शन में उस समय भारी बवाल मच गया, जब पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को भीड़ में मौजूद एक युवक ने थप्पड़ मार दिया।

प्रदर्शन के दौरान हुई प्रमुख घटनाएँ:

  • फाउंडर को थप्पड़ और मारपीट: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुँचते ही एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके तुरंत बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

  • आपसी झड़प और पुलिस कस्टडी: नारेबाजी के दौरान युवाओं के अलग-अलग गुट आपस में भिड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत (डिटेन) में ले लिया।

  • मोबाइल चोरी की वारदातें: धरनास्थल पर भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल पार कर दिए। इसके बाद मंच से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को अपने मोबाइल सुरक्षित रखने की चेतावनी दी गई।

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें?

प्रदर्शन में शामिल युवा अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, संविधान की किताब और फूल लेकर पहुँचे। इसके अलावा युवाओं के हाथों में 'मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारों वाले पोस्टर थे।

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों और युवाओं की लड़ाई है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  1. भर्ती परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक पर पूर्ण रोक।

  2. देश की शिक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार।

  3. बढ़ती बेरोजगारी पर ठोस कदम उठाना।

  4. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा।

कैसे हुआ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का जन्म?

CJP का गठन हाल ही में एक विवादित टिप्पणी के बाद हुआ था। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि "कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।" इस टिप्पणी के विरोध में 16 मई को अमेरिका से अभिजीत दीपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की नींव रखी और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को एकजुट करना शुरू किया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर 22 मई को शुरू की गई इनकी ऑनलाइन पिटीशन पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद अब जयपुर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है प्रदर्शन

जयपुर पुलिस ने पहले इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में डीसीपी साउथ और पार्टी प्रतिनिधियों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद कुछ कड़ी शर्तों के साथ इसकी इजाजत दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर निर्भया स्क्वॉड, RAC और जयपुर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है।

पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवकों को हिरासत में लिया

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पर पहुंचते ही युवकों में हाथापाई हो गई। दीपके को कंधे पर उठाकर अंदर लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ में शामिल दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। CJP के सदस्यों ने भी युवकों की पिटाई कर दी। थप्पड़ मारने वालों को पुलिस पकड़कर ले गई है।

थप्पड़ मारने वाला युवक बोला- ये जिहादी मानसिकता के लोग

थप्पड़ मारने वाले युवक ने कहा कि मैं जयपुर का ही रहने वाला हूं। मैं राष्ट्रवादी हूं। ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं। ये अभिजीत दीपके बिना बात के देश को बरगला रहा है। ये पेपर लीक तो बस बहाना है।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter