वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत; 21 को बचाया गया, ऊंची लहरों से हुआ हादसा

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के समय बोट में 32 भारतीय और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऊंची समुद्री लहरों के कारण यह दुर्घटना हुई। भारतीय दूतावास ने पीड़ितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 11, 2026 • 5:11 PM  3
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत; 21 को बचाया गया, ऊंची लहरों से हुआ हादसा
“वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत; 21 को बचाया गया, ऊंची लहरों से हुआ हादसा”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/812f8e
11 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/812f8e
Google News
Copied
वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत; 21 को बचाया गया, ऊंची लहरों से हुआ हादसा

वियतनाम। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा नौका हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बोट समुद्र में पलट गई, जिससे 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के समय बोट पर 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर समेत कुल 36 लोग सवार थे। मृतकों में अधिकांश पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

 हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित 'होन मे रुट' द्वीप से न्गोआई द्वीप की सैर कराने ले जा रही थी। यात्रा के दौरान तट से करीब 400 मीटर पहले अचानक बोट समुद्र में पलट गई।

ऊंची लहरें बनीं हादसे की वजह

स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि तेज लहरों के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी समुद्र में तेज लहरें दिखाई दे रही हैं।

लाइफ जैकेट नहीं पहनने की आशंका

रिपोर्ट्स के अनुसार कई पर्यटक लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। बोट पलटने के बाद कुछ यात्री नाव के नीचे फंस गए, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। स्थानीय प्रशासन, कोस्ट गार्ड और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर अभियान चलाया और 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लोकप्रिय पर्यटन स्थल है न्गोआई द्वीप

न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, सफेद रेत वाले बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट का उपयोग करते हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर:

+84 36 281 7930

+84 91 552 37 14

+84 33 452 0414

भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है। हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter