3300 करोड़ के मालिक और सबसे अमीर विधायक बने भिखारी! सड़क पर मांगा भीख, जानें वायरल वीडियो का सच

महाराष्ट्र के सबसे अमीर बीजेपी विधायक पराग शाह ने अपनी लग्जरी जिंदगी और सुरक्षा छोड़कर भिखारी का भेष धारण किया। घाटकोपर की सड़कों पर भीख मांगते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जानें आखिर 3383 करोड़ के मालिक ने ऐसा क्यों किया और उन्हें सड़क पर कैसा अनुभव मिला।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
September 15, 2026 • 5:12 PM  1.7k
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
3300 करोड़ के मालिक और  सबसे अमीर विधायक बने भिखारी! सड़क पर मांगा भीख, जानें वायरल वीडियो का सच
“3300 करोड़ के मालिक और सबसे अमीर विधायक बने भिखारी! सड़क पर मांगा भीख, जानें वायरल वीडियो का सच”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/fbed36
15 Sep 2026
https://thekhatak.com/s/fbed36
Google News
Copied
3300 करोड़ के मालिक और  सबसे अमीर विधायक बने भिखारी! सड़क पर मांगा भीख, जानें वायरल वीडियो का सच

महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में गिने जाने वाले घाटकोपर (पूर्व) से बीजेपी एमएलए पराग शाह इन दिनों अपने एक अनोखे कदम को लेकर सुर्खियों में हैं। करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां और भारी-भरकम सुरक्षा घेरे के बीच रहने वाले पराग शाह ने हाल ही में एक भिखारी का रूप धरा और मुंबई की सड़कों पर निकल पड़े। जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोग हैरान रह गए। हालांकि, इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की वजह जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

लग्जरी लाइफ छोड़ क्यों बने भिखारी?

दरअसल, विधायक पराग शाह ने यह रूप किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उद्देश्य से धारण किया था। जैन धर्म में आस्था रखने वाले शाह ने अपने आध्यात्मिक गुरु जैन मुनि नम्रमुनि के निर्देश पर यह कदम उठाया। जैन धर्म के एक विशेष पवित्र महीने के दौरान, गुरु की सलाह पर उन्होंने अपनी सारी सुख-सुविधाएं, गाड़ियां और गार्ड्स पीछे छोड़ दिए। लोगों की नजरों से अपनी असली पहचान छिपाने के लिए उन्होंने बाकायदा मेकअप किया और फटे-पुराने कपड़े पहनकर कई घंटे घाटकोपर की सड़कों पर एक आम भिखारी की तरह बिताए।

'समोसे वाले ने बिना पैसे लिए खिलाया खाना...'

सड़क पर भीख मांगने के अपने अनुभव को साझा करते हुए पराग शाह ने जिंदगी की कड़वी सच्चाई बयां की। उन्होंने बताया, "आम दिनों में जो लोग सम्मान के साथ मुझसे मिलने के लिए कतारों में खड़े रहते हैं, वही लोग भिखारी के रूप में मुझे अपने से नीचा समझ रहे थे। यही जीवन की असलियत है।"

इसके साथ ही उन्होंने मुंबईकरों के दरियादिल स्वभाव की भी तारीफ की। उन्होंने एक वाकया सुनाते हुए कहा, "एक व्यक्ति ने मुझे 20 रुपये दिए और कहा, 'जाओ बाबा, कुछ खा लो।' इसके बाद मैं एक समोसे वाले के पास गया। मैंने उसे बताया कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, फिर भी उस गरीब फेरीवाले ने बिना कोई चिढ़ दिखाए मुस्कुराते हुए मुझे समोसा दे दिया। मुंबई शहर की यही खासियत है कि यहां लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं।"

वेश बदलकर दोबारा पहुंचे उसी जगह

रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी पराग शाह ने न सिर्फ सड़क पर भीख मांगी, बल्कि लोगों से मिली चीजें खाईं और सड़क किनारे बैठे भी रहे। इस आध्यात्मिक परीक्षण के बाद उन्होंने अपना अनुभव गुरु नम्रमुनि और अन्य लोगों के साथ साझा किया। दिलचस्प बात यह रही कि मेकअप हटाने के बाद विधायक शाह वापस उन्हीं जगहों पर गए और उन्हीं लोगों से मुलाकात की, जिन्हें उनकी असली पहचान का अंदाजा तक नहीं था। इस अनुभव ने उन्हें आम लोगों की प्रतिक्रियाओं और जीवन की वास्तविकताओं को करीब से समझने का मौका दिया।

कौन हैं पराग शाह?

पराग शाह महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी बेहिसाब संपत्ति के लिए जाने जाते हैं। पेशे से सफल रियल एस्टेट कारोबारी पराग शाह पूर्व में बीएमसी (BMC) के नगरसेवक भी रह चुके हैं। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में उन्होंने 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति घोषित की थी, जिसने उन्हें उस समय राज्य का सबसे अमीर उम्मीदवार बना दिया था।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter