राजस्थान को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ₹486 करोड़ की बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पहुंचेगा नल से जल

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत राजस्थान को 486 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करने की मंजूरी दी है।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 17, 2026 • 5:54 PM  3
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
राजस्थान को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ₹486 करोड़ की बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पहुंचेगा नल से जल
“राजस्थान को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ₹486 करोड़ की बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पहुंचेगा नल से जल”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/b25096
17 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/b25096
Google News
Copied
राजस्थान को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ₹486 करोड़ की बड़ी सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक पहुंचेगा नल से जल

केंद्र सरकार ने राजस्थान को जल जीवन मिशन 2.0 के तहत बड़ी वित्तीय राहत देते हुए 486.04 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि राज्य सरकार को जल जीवन मिशन के पहले चरण की समाप्ति और दूसरे चरण की शुरुआत के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से जल कनेक्शन (FHTC) उपलब्ध कराने पर किए गए खर्च की केंद्रीय हिस्सेदारी के रूप में दी जाएगी।

यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव के आधार पर दी गई है। जारी राशि में 277.91 करोड़ रुपये सामान्य श्रेणी, 160.65 करोड़ रुपये अनुसूचित जाति (एससी) और 47.48 करोड़ रुपये अनुसूचित जनजाति (एसटी) मद के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि केंद्र और राज्य सरकार की 50:50 साझेदारी के तहत जारी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन के पहले चरण में सामने आए कथित घोटालों के बाद राज्य सरकार ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार के सभी मानकों को पूरा किया। जल जीवन मिशन के निदेशक राजन विशाल के नेतृत्व में लंबे समय से लंबित केंद्रीय राशि जारी कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद यह मंजूरी मिल सकी।

केंद्र सरकार ने राशि जारी करने के साथ कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी तय की हैं। जिन योजनाओं के लिए यह राशि दी जाएगी, उनसे जुड़ी सभी परिसंपत्तियों और उनकी लोकेशन का विवरण 'सुजलम भारत' पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इससे योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह राशि नॉर्मल प्रोग्राम के तहत जारी की जा रही है और इसका उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा पहले से किए गए खर्च की प्रतिपूर्ति करना है, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों की वित्तीय गति बनी रहे। इससे पहले अप्रैल 2024 के बाद बकाया राशि में से लगभग 56 करोड़ रुपये की एक किस्त भी राज्य को मिल चुकी है।

वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मद के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग केवल उन ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर किया जाएगा, जिनका लाभ एससी और एसटी बहुल गांवों को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस स्वीकृति से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में चल रही योजनाओं को नई गति मिलेगी और हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

Kashish Sain

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter