16 साल की लड़की का स्कूल से अपहरण, गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली क्रूरता के बाद सड़क पर फेंका

16 साल की नाबालिग लड़की का स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया, शराब के नशे में मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में बोतल डालकर सड़क पर फेंक दिया। गंभीर हालत में उदयपुर के एमबी अस्पताल में सर्जरी के बाद पीड़िता वार्ड में है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor
September 1, 2025 • 4:31 PM  9.2k
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
16 साल की लड़की का स्कूल से अपहरण, गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली क्रूरता के बाद सड़क पर फेंका
“16 साल की लड़की का स्कूल से अपहरण, गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली क्रूरता के बाद सड़क पर फेंका”
Favicon
Read more onthekhatak.com
1 Sep 2025
https://thekhatak.com/16-year-old-girl-abducted-from-school-gang-raped-bottle-thrown-in-private-part-thrown-on-road-after-cruelty
Google News
Copied
16 साल की लड़की का स्कूल से अपहरण, गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली क्रूरता के बाद सड़क पर फेंका

16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना 20 अगस्त को उस समय हुई, जब लड़की स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपियों ने न केवल लड़की का अपहरण किया, बल्कि उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी। इस जघन्य अपराध के बाद पीड़िता को सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए।

स्कूल के पूर्व छात्र ने दिया धोखा

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 20 अगस्त को स्कूल गई थी। स्कूल खत्म होने के बाद वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर दो युवक आए, जिनमें से एक पीड़िता के स्कूल का पूर्व छात्र था। उसने लड़की को घर छोड़ने का झांसा दिया, लेकिन जब उसने मना किया तो दोनों ने उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को डराने-धमकाने के बाद एक सुनसान मकान में ले जाया गया, जहां उसके साथ शराब के नशे में रेप किया गया।

बुआ के घर ले जाकर भी की हैवानियत

आरोपियों की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। एक आरोपी पीड़िता को अपने साथ बुआ के घर ले गया, जहां उसने फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद, दोनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। इसके बाद, 21 अगस्त को आरोपियों ने उसे पीपलखूंट क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

राहगीर ने बचाई जान, अस्पताल में जिंदगी की जंग

सड़क पर बदहवास हालत में पड़ी नाबालिग को एक राहगीर ने देखा और तुरंत उसे बांसवाड़ा के अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन ने बताया, "बच्ची की हालत बहुत नाजुक थी। उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया और सर्जरी की गई। अब उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।"

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिजनों को बुलाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक आरोपी के स्कूल का पूर्व छात्र होने के कारण पुलिस को उसकी पहचान में आसानी हो सकती है। हालांकि, अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Web Desk

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter