"मुंह काला कर गांव से निकाल देना..." जानिए राजस्थान के किस मंत्री ने दिया हिंदुओं की सुरक्षा पर ये चौंकाने वाला बयान

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उदयपुर में सनातन धर्म और हिंदुओं की सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने परंपराओं का विरोध करने वालों पर जमकर निशाना साधा।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 23, 2026 • 2:53 PM  194
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
"मुंह काला कर गांव से निकाल देना..." जानिए राजस्थान के किस मंत्री ने दिया हिंदुओं की सुरक्षा पर ये चौंकाने वाला बयान
“"मुंह काला कर गांव से निकाल देना..." जानिए राजस्थान के किस मंत्री ने दिया हिंदुओं की सुरक्षा पर ये चौंकाने वाला बयान”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/bf5540
23 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/bf5540
Google News
Copied
"मुंह काला कर गांव से निकाल देना..." जानिए राजस्थान के किस मंत्री ने दिया हिंदुओं की सुरक्षा पर ये चौंकाने वाला बयान

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच उदयपुर के ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सनातन धर्म, हिंदू सुरक्षा और आदिवासी समाज की परंपराओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

'मुंह काला करके गांव से बाहर निकाल देना'

अपने संबोधन के दौरान मंत्री खराड़ी ने अपनी विरासत और परंपराओं को मानने पर जोर दिया। विरोधियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते और हमारी पुरानी परंपराओं को बंद करना चाहते हैं, ऐसे लोग जब भी गांव में आएं तो उनका मुंह काला करके गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नेता और पार्टियां आती-जाती रहेंगी, लेकिन हमारी विरासत, संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म हमेशा कायम रहना चाहिए।

आदिवासी समाज की विरासत और नवरात्रि

हाल ही में बीती नवरात्रि का जिक्र करते हुए खराड़ी ने कहा कि इस दौरान सभी ने देवी माता की पूजा और उपासना की। उन्होंने बताया कि लोग मंदिरों (देवरों) में गए और जमीन पर सोए। इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह सब आदिवासी समाज की विरासत है जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हम अपने पूर्वजों और माताजी की पूजा करते हैं, तो क्या ये लोग इस परंपरा को बंद करवा देंगे? "आखिर ये लोग चाहते क्या हैं?" उन्होंने पूछा।

हिंदुओं की सुरक्षा पर जताई चिंता

खराड़ी ने अपने भाषण में आगे कहा कि दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत और सनातन धर्म नहीं बचा, तो हमारे पास सिर्फ दो ही विकल्प बचेंगे—या तो किसी समुद्र में जाकर डूबना पड़ेगा या फिर ऊपर जाना पड़ेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि अब उन्हें ही सोचना और तय करना है कि उन्हें आगे क्या फैसला लेना है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter