'साहब मेरा हाथ टूटा है...', निर्दयी सिस्टम ने एक न सुनी; उधर ट्रेनिंग में तड़प-तड़प कर बेसुध हुआ दूसरा शिक्षक!

राजस्थान पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण का मतदान 22 और 24 अक्टूबर को होगा। जयपुर और अजमेर में मतदान दल रवाना हुए, वहीं डूंगरपुर में ट्रेनिंग के दौरान एक शिक्षक की तबीयत बिगड़ी। चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor
October 21, 2026 • 4:35 PM  318
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
'साहब मेरा हाथ टूटा है...', निर्दयी सिस्टम ने एक न सुनी; उधर ट्रेनिंग में तड़प-तड़प कर बेसुध हुआ दूसरा शिक्षक!
“'साहब मेरा हाथ टूटा है...', निर्दयी सिस्टम ने एक न सुनी; उधर ट्रेनिंग में तड़प-तड़प कर बेसुध हुआ दूसरा शिक्षक!”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/9757b3
21 Oct 2026
https://thekhatak.com/s/9757b3
Google News
Copied
'साहब मेरा हाथ टूटा है...', निर्दयी सिस्टम ने एक न सुनी; उधर ट्रेनिंग में तड़प-तड़प कर बेसुध हुआ दूसरा शिक्षक!

राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार 22 और शनिवार 24 अक्टूबर को होगा, जबकि द्वितीय चरण का मतदान 28 और 30 अक्टूबर को निर्धारित है। बुधवार को जयपुर और अजमेर में प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ उनके संबंधित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं, डूंगरपुर में मतदान दल के प्रशिक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं और हादसों की तस्वीरें सामने आईं।

डूंगरपुर: ट्रेनिंग में शिक्षक को मिर्गी का दौरा, टूटे हाथ के साथ पहुंचा दूसरा मतदानकर्मी

 डूंगरपुर जिले के एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में चुनाव सामग्री वितरण और अंतिम प्रशिक्षण के दौरान एमजीजीएस गैंजी के शिक्षक जितेंद्र ननोंमा को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। वे बेसुध होकर उल्टे मुंह गिर पड़े, जिससे उनकी नाक और मुंह पर गंभीर चोट आई। साथी शिक्षकों ने उन्हें संभाला, लेकिन मौके पर एडीएम के पहुंचने के बावजूद करीब 20 मिनट तक कोई चिकित्साकर्मी या एंबुलेंस नहीं आई। बाद में तहसीलदार की जीप से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और उनकी चुनाव ड्यूटी निरस्त की गई।

इसी ग्राउंड में साबला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुखवेरा के शिक्षक राजदीप सिंह चौहान हाथ में प्लास्टर और गले में सपोर्ट बेल्ट बांधे नजर आए। 15 सितंबर को एक्सीडेंट में फ्रैक्चर और हाथ में प्लेट डलने के मेडिकल दस्तावेज दिखाने के बावजूद अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी नहीं काटी, जिससे उन्हें मजबूरन इसी हालत में ट्रेनिंग में आना पड़ा।

जयपुर: 8 पंचायत समितियों के 797 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रथम चरण में 8 पंचायत समितियों (दूदू, मौजमाबाद, गोविंदगढ़, सांभर लेक, किशनगढ़ रेनवाल, झोटवाड़ा, चौमूं और जोबनेर) के कुल 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7,43,640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • मतदान का कार्यक्रम: मतदान दल 5 दिन और 4 रात क्षेत्रों में रहकर निर्वाचन संपन्न कराएंगे। 22 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी। 23 को नामांकन और 24 अक्टूबर (सुबह 7 से शाम 6 बजे) को सरपंच व वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

अजमेर: दो चरणों में संपन्न होगा चुनाव, जानें वार्ड-वार शेड्यूल

अजमेर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले में चुनाव दो चरणों में होंगे:

  • प्रथम चरण (22 और 24 अक्टूबर): 22 अक्टूबर को जिला परिषद के 15 वार्डों और पंचायत समिति (सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर और अजमेर ग्रामीण आंशिक) सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी। पंच और सरपंच पद के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा।

  • द्वितीय चरण (28 और 30 अक्टूबर): 28 अक्टूबर को जिला परिषद के 18 वार्डों और पंचायत समिति (अजमेर ग्रामीण, बडल्या, सिलोरा, अरांई और भिनाय) सदस्यों के लिए मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना कर दिया है।

yashaswani

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026Sub Editor

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter