अनाया बांगर का साहसी ट्रांसफॉर्मेशन: सर्जरी से पहले भावुक पल, लाखों का खर्च
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन की लागत लगभग 3.5 लाख रुपये और ट्रेकियल शेव की लागत 2.5 से 6.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि इन दोनों सर्जरी पर अनाया ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए होंगे।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की ट्रांसजेंडर बेटी अनाया बांगर ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 2 जुलाई 2025 को अनाया ने दो अहम सर्जरी करवाईं: ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव। इन सर्जरी के जरिए उन्होंने अपने शरीर को और अधिक महिला स्वरूप में ढालने की दिशा में प्रगति की है। इस भावनात्मक और साहसिक लम्हे को अनाया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 7 मिनट के वीडियो के माध्यम से दुनिया के साथ साझा किया है।
अनाया ने अपने वीडियो में ऑपरेशन से पहले की भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। वीडियो में वे अपनी ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा को याद करते हुए भावुक हो जाती हैं और कुछ पल के लिए सिसकने लगती हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से कितनी चुनौतीपूर्ण रही है। कैमरे के सामने वे शांत होकर अपनी कहानी बयां करती हैं और खुलासा करती हैं कि उनके ट्रांसफॉर्मेशन को पूर्ण करने के लिए अभी दो और सर्जरी बाकी हैं।
-
ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन: इस सर्जरी के जरिए अनाया के शरीर में स्तनों का निर्माण किया गया, ताकि उनका शरीर महिला जैसा दिख सके।