रेस्टोरेंट मालिक पर बर्बर हमला, गर्म चम्मच से पीटा; बदमाशों का उत्पात, व्यापारियों ने किया हाईवे जाम

ऑनेस्ट रेस्टोरेंट के मालिक दिनेश पुरी पर बदमाशों ने बिल मांगने पर गर्म चम्मच और लात-घूंसों से हमला किया, जिसमें उनका हाथ टूटा और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक फरार।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 21, 2025 • 3:52 PM  34
क्राइम
NEWS CARD
Logo
रेस्टोरेंट मालिक पर बर्बर हमला, गर्म चम्मच से पीटा; बदमाशों का उत्पात, व्यापारियों ने किया हाईवे जाम
“रेस्टोरेंट मालिक पर बर्बर हमला, गर्म चम्मच से पीटा; बदमाशों का उत्पात, व्यापारियों ने किया हाईवे जाम”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Sep 2025
https://thekhatak.com/barbaric-attack-on-restaurant-owner-beaten-with-hot-spoons-miscreants-traders-block-highway
Google News
Copied
रेस्टोरेंट मालिक पर बर्बर हमला, गर्म चम्मच से पीटा; बदमाशों का उत्पात, व्यापारियों ने किया हाईवे जाम

पाली जिले के सांडेराव में शनिवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां ऑनेस्ट रेस्टोरेंट के मालिक दिनेश पुरी पर बदमाशों ने बर्बरता से हमला किया। खाना खाने के बाद बिल मांगने पर नाराज बदमाशों ने न केवल रेस्टोरेंट मालिक की लात-घूंसों से पिटाई की, बल्कि गर्म चम्मच से उनकी पीठ पर कई वार किए। इस हमले में दिनेश का बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। बदमाशों ने इस क्रूर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

बिल मांगने पर शुरू हुआ विवाद

घटना सांडेराव रोड पर स्थित ऑनेस्ट रेस्टोरेंट में शनिवार रात करीब 9 बजे की है। रेस्टोरेंट मालिक दिनेश पुरी ने बताया कि शुक्रवार रात पाली थाने के हिस्ट्रीशीटर दिग्विजयसिंह भाटी का एक साथी उनके रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद जब दिनेश ने बिल के पैसे मांगे, तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और दिग्विजयसिंह से फोन पर बात कराई। इस दौरान फोन पर दिनेश और दिग्विजय के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद वह व्यक्ति बिना पैसे दिए चला गया।

शनिवार रात बदमाशों ने बोला हमला

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter