बाड़मेर में पानी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 59 अवैध कनेक्शन काटे, 48.70 लाख का जुर्माना; 3 लाइनमैन हटाने के आदेश

बाड़मेर में नहरबंदी और भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने पर जिला प्रशासन ने अवैध पानी कनेक्शनों और पानी चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। अब तक 59 अवैध कनेक्शन काटकर करीब 48.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पानी चोरी करने वाले एक टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं शिकायतों के बाद 3 लाइनमैन को हटाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
May 21, 2026 • 11:17 AM  14
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में पानी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 59 अवैध कनेक्शन काटे, 48.70 लाख का जुर्माना; 3 लाइनमैन हटाने के आदेश
“बाड़मेर में पानी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 59 अवैध कनेक्शन काटे, 48.70 लाख का जुर्माना; 3 लाइनमैन हटाने के आदेश”
Favicon
Read more onthekhatak.com
21 May 2026
https://thekhatak.com/barmer-illegal-water-connections-action-fine-water-theft-phed-rajasthan
Google News
Copied
बाड़मेर में पानी चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 59 अवैध कनेक्शन काटे, 48.70 लाख का जुर्माना; 3 लाइनमैन हटाने के आदेश

रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में नहरबंदी और भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन और जलदाय विभाग एक्शन मोड में आ गए हैं। अवैध पानी कनेक्शन और पानी चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 59 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। साथ ही संबंधित लोगों पर करीब 48.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं पानी चोरी के मामले में एक टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर जलदाय विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में आम लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए अवैध कनेक्शन और पाइपलाइन से पानी चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जल संकट को लेकर प्रशासन अलर्ट

बाड़मेर में इस समय तेज गर्मी और नहरबंदी के कारण कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की मांग बढ़ने के साथ ही अवैध तरीके से पानी लेने और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही थीं। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

मुख्य अभियंता जोधपुर देवराज सोलंकी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध कनेक्शन काटने और पानी चोरी रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ाए गए पानी के टैंकर

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाई गई है। जलदाय विभाग ने अतिरिक्त टैंकरों का अधिग्रहण भी शुरू कर दिया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में उपलब्ध सभी टैंकरों से नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टैंकर भी लगाए जाएंगे ताकि किसी गांव में पेयजल संकट की स्थिति न बने।

लाइनमैन और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

पानी सप्लाई व्यवस्था में अनियमितताओं और अनुचित लाभ लेने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने विभागीय कर्मचारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि कुछ लाइनमैन और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच में शिकायतें सही पाई गईं।

इसके बाद तीन लाइनमैन को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। पीएचईडी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी सप्लाई व्यवस्था में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

59 अवैध कनेक्शन काटे, लाखों का जुर्माना

परियोजना खंड-प्रथम के अधिशाषी अभियंता भवनेश कुलदीप ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट जल प्रदाय परियोजना के पार्ट-ए और पार्ट-सी क्षेत्र में अब तक 59 अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों पर करीब 48.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें अनिल चौधरी, जेठाराम चौधरी (हाईवे होटल कवास), जगदीश पुत्र खरथाराम सारण छीत्तर का पार, शंकरलाल, चेतनराम, भैराराम, चंद्र प्रकाश निवासी काऊ खेड़ा छीत्तर का पार, वीरसिंह और तनसिंह जिप्सम हॉल्ट सहित कई नाम शामिल हैं।

पुलिस सहयोग से जारी है अभियान

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस सहयोग से लगातार जारी रहेगी। पानी चोरी करने वाले एक टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और आगे भी ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter