बाड़मेर में नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाकर कराई मौका तस्दीक

बाड़मेर के मुख्य बाजार में नगर परिषद कर्मचारी कमल घारू से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वारदात के बाद करीब 10 दिन तक जोधपुर सहित अन्य स्थानों पर फरार रहे। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को पैदल घटनास्थल तक ले जाकर मौका तस्दीक कराई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 20, 2026 • 11:08 AM  5
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर में नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाकर कराई मौका तस्दीक
“बाड़मेर में नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाकर कराई मौका तस्दीक”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/7367fa
20 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/7367fa
Google News
Copied
बाड़मेर में नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाजार में पैदल घुमाकर कराई मौका तस्दीक

बाड़मेर। शहर के मुख्य बाजार में नगर परिषद कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी करीब 10 दिन तक जोधपुर समेत अलग-अलग स्थानों पर छिपकर फरारी काटते रहे। जैसे ही वे बाड़मेर लौटे, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें दबोच लिया। रविवार शाम पुलिस ने चारों आरोपियों को कोतवाली थाने से पैदल घटनास्थल तक ले जाकर मौका तस्दीक कराई, जिसे देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मुख्य बाजार में हुई थी वारदात

कोतवाली थाना प्रभारी (सीआई) मनोज कुमार ने बताया कि 8 जुलाई को अहिंसा सर्किल के पास नगर परिषद कर्मचारी कमल घारू पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने बीच बाजार में कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ था। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़ित और आरोपियों के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सरेआम हमला किया।

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आयुष पुत्र रोशन, हेमंत उर्फ टकिया पुत्र हरिकिशन, हेमंत उर्फ टनिया पुत्र धर्मेंद्र (तीनों निवासी बापू कॉलोनी) तथा विकास पुत्र तुलसीदास निवासी रेलवे कुआं नंबर-3, बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया।

10 दिन तक फरार रहे आरोपी

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद चारों आरोपी जोधपुर सहित अन्य स्थानों पर छिपे रहे। करीब 10 दिन तक फरारी काटने के बाद वे वापस बाड़मेर लौटे और ग्रामीण थाना क्षेत्र में छिपने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पैदल ले जाकर कराई मौका तस्दीक

रविवार शाम पुलिस आरोपियों को कोतवाली थाने से पैदल घटनास्थल तक लेकर गई। वारदात वाली जगह पर उनसे घटना का घटनाक्रम समझा गया और मौका तस्दीक कराई गई। इसके बाद चारों आरोपियों को दोबारा पैदल ही थाने लाया गया। इस दौरान बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूछताछ जारी, हथियार की तलाश

पुलिस फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घायल नगर परिषद कर्मचारी कमल घारू की हालत अब सामान्य है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter