बहन की मौत का बदला लेने के लिए मेडिकल स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी से हमला, ICU में जिंदगी की जंग

जयपुर में बहन की संदिग्ध मौत का बदला लेने के लिए उसके भाई ने मेडिकल स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र पिछले आठ दिनों से महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत और छात्र पर हुए हमले दोनों मामलों की जांच जारी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor
July 15, 2026 • 4:06 PM  2
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बहन की मौत का बदला लेने के लिए मेडिकल स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी से हमला, ICU में जिंदगी की जंग
“बहन की मौत का बदला लेने के लिए मेडिकल स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी से हमला, ICU में जिंदगी की जंग”
Favicon
Read more onthekhatak.com/s/9bee22
15 Jul 2026
https://thekhatak.com/s/9bee22
Google News
Copied
बहन की मौत का बदला लेने के लिए मेडिकल स्टूडेंट पर कुल्हाड़ी से हमला, ICU में जिंदगी की जंग

जयपुर। राजधानी जयपुर में बहन की संदिग्ध मौत के बाद बदले की भावना में मेडिकल छात्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक के सिर, गर्दन, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले आठ दिनों से युवक महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मामले में घायल छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात से पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

झुंझुनूं निवासी 54 वर्षीय पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिलानी के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। 8 जुलाई को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अज्ञात युवक का फोन आया। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे की वजह से उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। उसने धमकी दी कि वह उनके बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मार देगा।

धमकी मिलने के कुछ ही देर बाद एक परिचित का फोन आया, जिसने बताया कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है और उसे गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी युवती

पुलिस के अनुसार मृतक युवती जयपुर में अपने भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। घटना से तीन दिन पहले मेडिकल छात्र, जो युवती का दोस्त था, फ्लैट पर आया था। रात में भाई और बहन अपने-अपने कमरों में सो गए, जबकि छात्र हॉल में सोया था।

अगली सुबह भाई जब उठा तो उसने बहन को कमरे में चुन्नी के फंदे से लटका हुआ पाया। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि रात में मेडिकल छात्र और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि छात्र ने युवती का गला घोंटकर हत्या की और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 11 जुलाई को मेडिकल छात्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की करीब एक वर्ष पहले दोस्ती हुई थी और दोनों के बीच लगातार संपर्क था।

बहन की मौत का जिम्मेदार मानकर किया हमला

पुलिस जांच के अनुसार, युवती का भाई अपनी बहन की मौत के लिए मेडिकल छात्र को जिम्मेदार मान रहा था। इसी रंजिश में उसने साथी के साथ मिलकर छात्र पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर, गर्दन, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

वीडियो आया सामने, बेरहमी से हमला करते दिखे आरोपी

घायल छात्र के पिता ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है। वीडियो में दो युवक कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से छात्र पर लगातार हमला करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि हमलावर छात्र को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

पिता का कहना है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाले अस्पताल के अंदर या बाहर बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि घायल छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही युवती की मौत और छात्र पर हुए हमले, दोनों मामलों की जांच समानांतर रूप से की जा रही है।

Mohit Parihar

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter