झुंझुनूं में दर्दनाक हिट एंड रन: स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार 2 KM तक घसीटता रहा कार चालक, दोनों की मौत
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में स्विफ्ट कार चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर उछलकर गिर पड़े, जबकि उनकी स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई।
हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। वह स्कूटी को कार के नीचे फंसी हालत में करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आखिरकार 'दूडीया' गांव के पास कार का टायर फट गया, जिसके बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे में संत कुमार सैनी (35) और जावेद (41) की मौके पर ही मौत हो गई।